---Advertisement---

2 वर्षों से टूटा था अर्थिंग तार,आमरण अनशन की धमकी दो दिन में बदला, भाजपाई विकास का अभिनंदन

On: June 16, 2024 8:03 AM
---Advertisement---

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे स्थानीय निवासी

घरेलू उपकरण हो रहे थे खराब

बिजली विभाग का चक्कर लगाते लगाते थक गए थे लोग

जमशेदपुर :मानगो उलीडीह के शर्मा लाइन के आशीर्वाद नगर में दो वर्षों से अर्थिंग का तार टूटे रहने के कारण लोगों को पूरे दो वर्ष तक स्थानीय लोगों को वोल्टेज सही से नहीं मिल रहा था सभी के अनेकों घरेलू उपकरण खराब हो जा रहे थे। बिजली की समस्या धीरे-धीरे विकराल होती गई।

स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्षों में बस्ती के लोगों ने सभी नेताओं के आवास एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाया लेकिन अर्थिंग की तार की समस्या का समाधान नहीं हुआ । चक्कर लगाते लगाते स्थानीय लोग थक गए थे वह मान चुके थे कि कभी भी उनका अर्थिंग का तार सही नहीं होगा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या सुनकर दंग रह गए।

विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता को अर्थिंग का तार अभिलंब बदलने की बात कहते हुए चेतावनी दिया कि अगर तार नहीं बदला गया तो कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में आमरण अनशन के कार्यक्रम करने की चेतावनी दिया । दो वर्षों से उत्पन्न हुई बिजली की समस्या का निष्पादन भाजपा नेता विकास सिंह के प्रयास से मात्र दो दिन में पूरा हो गया काम पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास को बुलाकर अभिनंदन किया।

विकास सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को अपना नंबर देते हुए झूठ,फरेब,अपराध, हक अधिकार एवं मूलभूत सुविधा नहीं मिलने नहीं मिलने पर लड़कर परिणाम दिलाने की बात कर अपना मोबाईल नम्बर 9334141644 स्थानीय लोगों को दिया । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अमरिंदर पासवान, विकास शर्मा ,ललन शर्मा, करण सामंत, माटाराम सोय, अजय लोहार ,अश्वनी सिंह, शिव साहू राम सिंह कुशवाहा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now