---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम: पति ने पत्नी की हत्या के बाद 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, अन्य 2 बच्चे गंभीर

On: November 11, 2024 9:56 AM
---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम: जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहला पंचायत के फुलझड़ी खड़िया साईं गांव में रविवार की रात कुंवर टुडू (40) ने  अपने परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित कुंवर टूडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों में आरोपित की पत्नी माईनो टुडू, पुत्र सागेन टुडू (12), पुत्र सागुन टुडू (14) शामिल हैं। तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। इस घटना में आरोपित की पुत्री मालती टुडू (8) और पुत्र मंगल टुडू (4) गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फौरन रिम्स रांची रेफर किया गया है।

आरोपित कुंवर टुडू ने बताया कि रविवार की देर रात उसका दिमाग खराब हो गया था। जिसके कारण उसने अपने अपनी पत्नी सहित दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। ये घटना रविवार की रात 2 बजे की बताई जाती है। पत्नी सहित सभी बच्चे खाना खाकर रात में सो रहे थे। निंद्रा अवस्था में आरोपित ने कुल्हाड़ी उठाकर सभी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे परिवार के तीन सदस्यों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी