---Advertisement---

ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी समेत 3 के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट

On: March 16, 2024 8:01 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी समेत तीन लोगों पर कोल लिंकेज घोटाले की राशि की मनी लांड्रिंग करने के आरोप में ईडी ने पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में इजहार अंसारी के अलावा मेसर्स ओम कोक इंडस्ट्रीज के साझेदार इश्तियाक अहमद एवं राजहंस इस्पात कंपनी के नाम शामिल है। ईडी ने इजहार अंसारी को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है।

चार्जशीट में ईडी ने खुलासा किया है कि इजहार अंसारी ने 13 एमएसएमई (MSME) कंपनियों के लिए अक्टूबर 2018 से मार्च 2023 के बीच 86568.22 टन कोयले की खरीद सब्सिडी रेट में की। जिसके लिए उसने 29 करोड़ 50 लाख 36 हजार 622 रुपए का भुगतान किया जबकि इसे बाहर की मंडी में 71 करोड़ 32 लाख 28 हजार 759 रुपए में बेच दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, छर्री लदे हाइवा को किया आग के हवाले