---Advertisement---

युवा के तत्वाधान में गांवों को सशक्तिकरण का प्रयास,ग्राम सभा के लीडरों के लिए एक्सपोजर विजिट

On: February 28, 2025 3:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) संस्था के तत्वावधान में संचालित ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों – तेंतला, नारदा और टँगराईंन के ग्राम प्रधानों एवं अन्य ग्राम सभा लीडरों के लिए एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट का उद्देश्य ग्राम सभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना, स्व-शासन को बढ़ावा देना और सफल ग्राम सभाओं से सीख लेकर अपने-अपने गांवों को सशक्त बनाना था।


इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम माड़ी डारमी टोली, पंचायत डारी, प्रखंड लापुंग ले जाया गया, जहां कर्रा सोसायटी के सहयोग से ग्राम सभा की बैठक में भाग लिया गया। इस बैठक में ग्राम सभा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सामुदायिक भागीदारी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई।


ग्राम सभा लीडरों और प्रधानों ने इस अवसर पर अपने-अपने ग्राम सभा की उपलब्धियों, चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया, जिससे सभी को नई योजनाओं और नवाचारों के बारे में जानने और सीखने का अवसर मिला। विकासशील गांवों के उदाहरणों से प्रेरणा लेकर उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों को और अधिक संगठित व सशक्त बनाएंगे।

ग्राम प्रधानों और लीडरों में इस विजिट को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह की यात्राएं न केवल जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि बेहतर प्रशासन और विकास योजनाओं को अपने गांव में लागू करने के लिए नए विचार भी प्रदान करती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था के जयप्रकाश साहू, सिकंदर, खेलराम माहली , शिवराम, युधिष्ठिर गोप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित