---Advertisement---

सिल्ली आसपास के क्षेत्र में ईद उल फितर पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

On: April 1, 2025 2:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुस्लिम समुदायों के लोगों ने चांद का दीदार होने के बाद सोमवार के दिन सिल्ली आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ईदगाह और मस्जिदों में सुबह में अलग-अलग समय पर नमाज अदा किया तथा खुदा से सुख,शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगी और कहा कि ईद त्योहार मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं।

यह त्यौहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है।वहीं मौलाना महताब आलम के द्वारा मस्जिद में गंगा,जमुनी तहजीब का पाठ पढ़ाया गया जो की भाईचारे और एकता का प्रतीक है। मस्जिद में मोहम्मद फारूक,मजीद आलम, मंसूर अली, मकसूद आलम,सैयद अली,दनिश हाफिज साहब,अब्दुल समद,सैकूल खान,मोहम्मद अनवर,मोहम्मद जमरूद्दीन ने नमाज अदा कर कहा कि हम लोग कामना करते हैं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति,समृद्धि और खुशियां लेकर आए तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को ईद त्योहार की दिली मुबारकबाद तथा गले मिलकर सभी के लिए बेहतर जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल