---Advertisement---

खूंटी: डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी फरार

On: March 5, 2025 10:00 AM
---Advertisement---

खूंटी: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के उसराम गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को रंथु सिंह नामक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही बिरसा प्रधान का रंथु सिंह से विवाद था। करीब 8 महीने पहले बिरसा प्रधान की 2 साल की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने रंथु सिंह पर जादू-टोना का आरोप लगाया और दावा किया कि इसी कारण उसकी बेटी की मौत हुई। 

बेटी की मौत के बाद बिरसा प्रधान गांव छोड़कर चला गया था, लेकिन जब भी वह गांव आता, तो रंथु सिंह से झगड़ा करता था। सोमवार की शाम वह वापस गांव आया और रंथु सिंह के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी विवाद के बाद रंथु सिंह की हत्या कर दी गई। रनिया थाना प्रभारी विशाल जायसवाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह डायन-बिसाही से जुड़ा मामला लग रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now