---Advertisement---

हिंदू जागरण मंच के द्वारा चुनाव जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

On: May 13, 2024 2:10 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सोनाली मैरिज हॉल में चुनाव जागरूकता शिविर का आयोजन हिंदू जागरण मंच की ओर से किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री और आरएसएस के स्टार प्रचारक डॉक्टर सुमन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को नारा दिया की सबसे पहले मतदान फिर जलपान साथ ही साथ उपस्थित लोगों से अपील भी किया कि इस लोकतंत्र के महापर्व में जरूर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए जरूर प्रेरित करें। मौके पर बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली के निदेशक रणधीर कौशिक, प्राचार्य वी सुधीर राव, शिक्षक राहुल भद्रा, गोविंदर, नकुल बडाईक, लंकेश्वर, प्रतिमा देवी, सुषमा सिंह, अंजली कुमारी, आशा चौधरी, प्रेमचंद समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now