---Advertisement---

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के SIR के लिए तैयारी का दिया निर्देश

On: October 23, 2025 6:48 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार को देशभर के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को अपने-अपने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (IIIDEM) में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन दिवस पर यह निर्देश जारी किए गए।

सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की, जबकि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी इस दौरान उपस्थित रहे। बैठक में आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की समीक्षा की और पहले जारी निर्देशों पर हुई प्रगति का मूल्यांकन किया।

चुनाव आयोग ने विशेष रूप से असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे चुनावी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से चर्चा की।

यह सम्मेलन 10 सितंबर 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी बैठक का फॉलो-अप था। इस दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने-अपने इलाकों में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि (Qualifying Date) और मतदाता सूची के अद्यतन संबंधी प्रस्तुतियां दीं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में भी एसआईआर प्रक्रिया पूरी की गई है। बिहार में दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

चुनाव आयोग का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सकेगा, जिससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत