---Advertisement---

26 नवंबर को होगा जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों के चयन का चुनाव, पहली बार मतदान के जरिए होगी वोटिंग

On: November 23, 2023 8:28 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- साल 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव होने जा रहा है। इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करते थे। लेकिन 26 नवंबर को जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान होगा। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं। एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं। वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं। ये दोनों सीसीसी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है। इनके अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया है, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे हैं।

सीसीसी के चुनाव में 779 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। हर वोटर कुल 13 वोट देंगे। 26 नवंबर को सीसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी और देरम की घोषणा कर दी जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल