---Advertisement---

झारखंड में बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी, 1 मई से होगा महंगा

On: April 20, 2025 12:32 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर एक महत्वपूर्ण बातें सामने आ रही है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) द्वारा नये बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक की जाएगी, ताकि 1 मई से नई दरें प्रभावी हो सकें. मिली जानकारी के अनुसार मई महीने से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ने की संभावना है. यह निर्णय आयोग की ओर से अंतिम चरणों में चल रहे टैरिफ ड्राफ्ट की प्रक्रिया के बाद लिया जा रहा है. पिछले साल बिजली टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं हो सकी थी, जबकि जेबीवीएनएल (झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 2 रुपये तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था.

वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का सुझाव दिया गया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड