---Advertisement---

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

On: February 17, 2026 10:22 AM
---Advertisement---

लातेहार: बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब आमिलान–निद्रा के बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहा हाथी का एक बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग और रेलवे की टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुई। हाथी के बच्चे की मौत की खबर फैलते ही आसपास मौजूद हाथियों का पूरा झुंड आक्रोशित हो गया और रेल पटरी पर ही डट गया। इसके चलते बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया।

हाथियों को ट्रैक से हटाने के लिए वन विभाग की टीम ने मशालें जलाईं, पटाखे फोड़े और शोरगुल किया, लेकिन आक्रोशित झुंड काफी देर तक पटरी से नहीं हटा। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने इस दौरान किसी भी ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 12 बजे हाथियों का झुंड धीरे-धीरे जंगल की ओर लौटा। इसके बाद 12:20 बजे अप लाइन पर रेल परिचालन बहाल किया जा सका।

रेलखंड बाधित होने के कारण कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन ठप

लातेहार: गढ़वा में प्रेमिका संग रंगे हाथों धराए निलंबित सीओ का नया कांड, नशे में धुत होकर शिव बारात में मचाया उत्पात; हिरासत में