---Advertisement---

हाथियों के आतंक से किसानों की मेहनत बर्बाद, फसलें रौंद कर किया तबाह!

On: March 26, 2025 4:41 AM
---Advertisement---

सोनाहातु : क्षेत्र के चोपा गाँव में हाथियों के झुंड ने बीती रात कहर बरपाया। जंगल से निकले इन हाथियों ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरते हुए 40 डिसमिल खेतों में खड़ी फसलें रौंद डाली। इस हमले से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड कोहड़ा,लौकी और पत्ता गोभी की फसल को नष्ट कर गया। वहीं कोइरी गाँव में 70 डिसमिल खेतों में लगी सब्जियां पूरी तरह चौपट हो गईं। किसानों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि जंगल से लगे गाँवों में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही जामुडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से अपील की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए।

बढ़ता हाथियों का खतरा:

गाँव के लोग लगातार हाथियों के हमले का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग जल्द से जल्द हाथियों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करे और किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिलाए।अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक किसान ऐसे ही अपनी मेहनत को बर्बाद होते देखते रहेंगे? क्या प्रशासन उनकी पीड़ा सुनने के लिए आगे आएगा?

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित