---Advertisement---

एल्विश यादव का कबूलनामा! रेव पार्टी में करता था सांप और सांपों के जहर की सप्लाई

On: March 18, 2024 7:00 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

एजेंसी:- यूट्यूबर एल्विश यादव ने रेव पार्टियों में सांप के जहर की व्यवस्था करने पर बड़ा कबूलनामा किया है। पुलिस की हिरासत में आने से पहले तक एल्विश खुद पर लगे आरोपों को झूठा बता रहे थे, लेकिन अब आखिरकार उन्होंने यह कबूल कर लिया है कि वह रेव पार्टियों के लिए सांप और सांपों का जहर सप्लाई करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एल्विश यादव ने पूछताछ में ये भी कबूल किया है कि अन्य 5 गिरफ्तार आरोपियों से उनकी जान पहचान थी। मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 NDPS एक्ट लगाया है। 29 NDPS एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश में शामिल हो, जैसे ड्रग की खरीद फरोख्त। वहीं इस एक्ट में आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

3 नवंबर 2023 को पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 कोबरा समेत 9 सांपों को बचाया था। जांच से पता चला कि सभी 9 सांपों के वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं। उनके पास से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया था। तब एल्विश ने आरोपों को खारिज करते हुए निराधार और फर्जी करार दिया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now