---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: आगरा में सीएम योगी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

On: March 26, 2025 1:23 PM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है।आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्लेन में वहां से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खराबी आ गई। इससे पायलट ने प्लेन को खैरिया एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया और सुरक्षित इमरजेंसी लैंड कराई। फिर दिल्ली से दूसरा प्लेन मंगा कर उन्हें रवाना किया गया।

इसकी जानकारी सीएम योगी को विदा कर एयरपोर्ट से लौट चुके अफसर को लगी तो हड़कंप मच गया। दौड़ते भागते अफसर फिर पहुंचे। प्लेन को ठीक करने के लिए इंजीनियरों को भी बुलाया गया। हालांकि खराबी दूर नहीं की जा सकी और सीएम योगी के लिए दूसरा प्लेन दिल्ली से मंगाया गया। करीब पौने दो घंटे तक एयरपोर्ट पर ही सीएम योगी प्लेन का इंतजार करते रहे। प्लेन के आने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुए।बताया जाता है कि आगरा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम करीब 3.40 बजे सीएम योगी ने अपने चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी थी। अभी विमान कुछ दूर ही गया था कि पायलट को तकनीकी खराबी समझ आई। उसने एटीसी से बातचीत की और प्लेन की 20 मिनट बाद ही प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान नीचे सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए। इसकी सूचना आगरा से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक पहुंची। दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आगरा पहुंचा। इसके बाद सीएम उस प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान लगभग पौने दो घंटे मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि