---Advertisement---

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार सह प्रशिक्षण मेले का आयोजन किया गया

On: September 19, 2023 2:29 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड मुख्यालय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत निशुल्क रोजगार सह प्रशिक्षण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 20 छात्र- छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। कौशल योजना के मार्केटिंग मैनेजर सह रेडिएंट फ्यूचर मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग धनबाद के सीईओ संदीप कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ऑटोमेटिक सर्विसिंग तकनीशियन, सोलर पैनल तकनीशियन, सिलाई मशीन ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, फाइटर इलेक्ट्रिकल समेत कुल 20 प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वही ट्रेनिंग करने वाले छात्रों को प्रतिमाह एक हजार रूपया तथा छात्राओं को पंद्रह सौ रुपए मानदेय दिया जायेगा। प्रशिक्षण रांची के लालगंज, टाटीसिलवे, कटहल मोड़ आदि केंद्रों पर दिया जाएगा। ट्रेनिंग के पश्चात विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को योजना प्रति जागरूक करने के लिए हरेक पंचायत में शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रंजीत प्रसाद, रांची जिला परियोजना प्रमुख विमलेश कुमार, सिल्ली प्रखंड परियोजना प्रमुख परिमल रजक, सिल्ली के बीपीएम विजय कुमार रजक, प्रकाश कुमार एवं अजीत कुमार उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म