---Advertisement---

लातेहार: पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी घायल

On: October 8, 2024 2:35 AM
---Advertisement---

लातेहार: जिले में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। यह घटना सोमवार को बोकाखाड जंगलों में हुई। मुठभेड़ में 2 जवानों को गोली लग गई है। आनन-फानन में दोनों जवानों के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों की पहचान नरेंद्र पांडेय (पलामू) और राम सिंह सुरीन (चाईबासा) के रूप में हुई है। सुरीन के दाहिने पैर के निचले हिस्से में इंसास की गोली लगी है जो फंसी हुई है। फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार लातेहार थाना क्षेत्र के बोकाखाड जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और पुलिस के बीच 200 राउंड फायरिंग हुई। इधर पुलिस पूरे इलाके को घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें 3 बंदूक समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now