---Advertisement---

रामगढ़ हजारीबाग बॉर्डर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, 30 राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी राहुल तुरी ढ़ेर

On: January 11, 2025 1:16 PM
---Advertisement---

रामगढ़: रामगढ़ और हजारीबाग बॉर्डर पर कुज्जु में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान दोनों ओर से तकरीबन 30 राउंड फायरिंग की बात बताई जा रही है। मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी टीपीसी सरगना राहुल टूरी के ढेर होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उसका एनकाउंटर किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के बाद हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस शनिवार को गिरोह के सरगना को पकड़ने गई थी। इसी दौरान दोपहर लगभग ढाई बजे मुरपा पूर्वी पंचायत के मनरेगा पार्क में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई।

मारा गया राहुल तुरी खलारी का रहनेवाला था। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर हजारीबाग और रामगढ़ के एसपी भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक बदमाश को गिरफ्तार है। एनकाउंटर वाले जगह से एक बाइक बरामद की गई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग के चरही थाना पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही रामगढ़ जिले के कुजू थाना पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी।इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आलोक गिरोह का सरगना राहुल तुरी उर्फ आलोक मारा गया।

मौके पर हजारीबाग और रामगढ़ दोनों जिलों के SP मौजूद हैं। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, और अन्य अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने