---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर; अखनूर में भी एनकाउंटर शुरू

On: April 12, 2025 1:54 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दो जगह पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में हुई। यहां सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात तक जैश कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। जैश कमांडर की पहचान सैफुल्लाह के तौर पर हुई है। दूसरा एनकाउंटर जम्मू जिले के अखनूर में देर रात शुरू हुआ। यहां के केरी बट्टल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है।

दरअसल, सुरक्षाबलों ने 9 अप्रैल को किश्तवाड़ के चत्रू जंगल इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी थी, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी। यहां बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात हैं। आसपास के गांवों में भी अलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हेलीकॉप्टर और ड्रोन सर्विलांस के जरिए तलाशी अभियान चला रही हैं। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा समिति के चुनाव प्रक्रिया में देर होने से भड़का विपक्षी खेमा

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया