---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; एक कोबरा कमांडो शहीद

On: May 22, 2025 11:39 AM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर उसूर थाना क्षेत्र के तुमरेल इलाके में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 1 नक्सली मारा गया है। एनकाउंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई कोबरा 210 बटालियन के एक जवान शहीद हो गए है। कुछ और जवानों को भी गोली लगी है। घायलों को निकालने के लिए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है।

सुकमा के अलावा आज पामेड़ क्षेत्र में भी मुठभेड़ हुई। कल 21 मई को रवाना हुई सुरक्षा टीम पर आज सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और फिर माओवादियों को धूल में मिला दिया। इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now