---Advertisement---

बुंडू नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 39 दुकानदारों पर लगा ₹37,700 का जुर्माना

On: March 22, 2025 12:15 PM
---Advertisement---

बुंडू: नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किस्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में बुंडू नगर पंचायत के प्रशासक शुभम पोद्दार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, अंचलाधिकारी हंस हेंब्रम, बुंडू थाना के दरोगा प्रेम प्रदीप सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

39 दुकानदारों पर लगा जुर्माना, जब्त की गई सामग्री

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगभग 40 दुकानदारों से कुल ₹37,700 का जुर्माना वसूला और उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक, गुटखा व अन्य अवैध सामग्रियों की बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। मौके पर ही प्रशासन ने प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त कर जुर्माना लगाया।

छज्जे तोड़े, सड़क पर खड़ी बाइक जब्त

एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दुकानों के बाहर अवैध रूप से निकाले गए छज्जों को तोड़ने का आदेश दिया। वहीं, सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी बाइक को जब्त कर लिया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध

वेंडर मार्केट परिसर में खुले में मांस और मछली बेचने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन ने निर्देश दिया कि यदि खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी रही, तो दोषी दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता बनाए रखने की अपील

बुंडू नगर पंचायत के प्रशासक शुभम पोद्दार ने दुकानदारों और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम जनता को परेशानी होती है और नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

जुर्माना किए गए दुकानदारों की सूची

  1. बिहार शु – ₹500
  2. प्रामाणिक साइकिल – ₹500
  3. नेहा हार्डवेयर – ₹500
  4. विश्व स्टोर – ₹1500
  5. हरि ओम गिफ्ट कलेक्शन – ₹1000
  6. बसेरा टेंट हाउस – ₹500
  7. श्री साईं स्टील फर्नीचर – ₹500
  8. अमी फैंसी साइकिल – ₹1000
  9. सुहाग साइकिल – ₹1000
  10. जायसवाल ड्रेसेस – ₹1000
  11. जीतू पत्तल दुकान – ₹500
  12. बर्तन घर – ₹500
  13. अनुराग वस्त्रालय – ₹1000
  14. साहू जनरल स्टोर – ₹500
  15. राजेश स्टोर – ₹500
  16. फेमस शू – ₹500
  17. पलक मेटल – ₹500
  18. अनामिका गैस – ₹500
  19. सुमित मेटल हाउस – ₹500
  20. मिलन स्टोर – ₹5000
  21. परिधान वस्त्रालय – ₹900
  22. एस.के. दत्ता – ₹1000
  23. संजय ड्रेसेस – ₹1000
  24. सूरज ड्रेसेस – ₹500
  25. बिधान चंद्र कुंडू – ₹5000
  26. सरवर – ₹1000
  27. जयसवाल ड्रेसेस – ₹1000
  28. देवाशीष हार्डवेयर – ₹500
  29. गुड्डू हार्डवेयर – ₹1000
  30. टेस्टी होटल – ₹500
  31. मामोनी स्टोर – ₹500
  32. कानू होटल – ₹1500
  33. आदित्य कुंडू – ₹1500
  34. काबुल – ₹2000
  35. सुधा भंडार – ₹500
  36. पिंकू जायसवाल – ₹300
  37. विनोद शर्मा – ₹500

कुल जुर्माना राशि: ₹37,700/-

कार्रवाई से लोगों को राहत, आगे भी जारी रहेगा अभियान

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से आम जनता को राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल