---Advertisement---

ENG vs SA: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 342 रनों से हराया; वनडे क्रिकेट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

On: September 7, 2025 11:16 PM
---Advertisement---

ENG vs SA: इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लिश टीम ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों से मात दी। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने भारत का 2023 में दर्ज 317 रनों से जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को इतने बड़े अंतर से हराया था।
हालांकि इस मैच को हारने के बावजूद साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की है।

इंग्लैंड की पारी – रूट और बेथेल का शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 414 रन बनाए। ओपनिंग जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जैमी स्मिथ ने 48 गेंदों पर 62 रन और बेन डकेट ने 31 रन बनाए। इसके बाद जो रूट (100 रन, 96 गेंद) और जैकब बेथेल (110 रन, 82 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की शानदार साझेदारी की। आखिर में कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंदों पर 62 रन ठोके, जबकि विल जैक्स ने 8 गेंदों पर 19 रन जोड़कर टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया।


साउथ अफ्रीका की शर्मनाक बल्लेबाजी

415 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 18 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कोर्बिन बॉश (20 रन, 32 गेंद) ने बनाए। पूरी टीम महज 72 रन पर ढेर हो गई, जो वनडे में उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का जलवा

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 4 विकेट, जबकि आदिल रशीद ने 3 विकेट अपने नाम किए। बाकी गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर अफ्रीकी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

वनडे में सबसे बड़ी जीत का अंतर


342 रन – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, साउथेम्प्टन, 2025
317 रन – भारत बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2023
309 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
304 रन – जिम्बाब्वे बनाम अमेरिका, हरारे, 2023
302 रन – भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई विश्व कप, 2023

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now