---Advertisement---

सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में अभियंता दिवस मनाया गया

On: September 16, 2023 2:42 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शुक्रवार को महान अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस के अवसर पर अभियंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स तथा मॉडल्स प्रस्तुत किया। मैकेनिकल संकाय के एचओडी राजेश गुरिया ने सभी छात्र छात्राओं के प्रयास का सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा की कड़ी मेहनत करके ही एक अच्छा और काबिल इंजीनियर बना जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य समीर शर्मा ने भी छात्र छात्राओं का प्रोत्साहित करते हुए कई सुझाव दिए। इस मौके पर दीपक कुमार महतो, सुमित कुमार, अरुणकांति मनना , अनाबिक कोले, उज्ज्वल घोष, राम नारायण, जितेंद्र कुमार, बबलू कोइरी,देबोप्रीतम मुखर्जी, सुदीप नंदी, हरिदास महतो तथा कॉलेज के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या