---Advertisement---

एनोस एक्का की झारखंड पार्टी छह लोस सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 3 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

On: April 13, 2024 11:57 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- झारखंड पार्टी (पूर्व मंत्री एनोस एक्का गुट) प्रदेश में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें से तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी।

अशोक कुमार भगत ने कहा कि पार्टी खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से चुनाव लड़ेगी। खूंटी लोकसभा के लिए सभी संभावित उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है। लोहरदगा और राजमहल से पार्टी अभी इंतजार करेगी। राजमहल से पार्टी लोबिन हेम्ब्रम और लोहरदगा से चमरा लिंडा को समर्थन दे सकती है, यदि ये दोनों चुनाव लड़ते हैं तब, क्योंकि इन दोनों नेताओं की विचारधारा और लड़ाई झारखंड पार्टी से मेल खाती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें