---Advertisement---

चीनी वायरस की भारत में इंट्री, शेयर बाजार में खौफ, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़

On: January 6, 2025 12:02 PM
---Advertisement---

एजेंसी: चीनी वायरस HMPB की भारत में इंट्री और कर्नाटक में दो बच्चों और गुजरात में एक बच्चे की संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शेयर बाजार में खौफ का माहौल कायमहो गया। जिसके कारण बताया जाता है कि प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक नीचे फिसल गए और निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

सोमवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1258.12 (1.59%) अंको की गिरावट के साथ 77,964.99 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों का सूचकंक निफ्टी 388.70 (1.62%) अंक गिरकर 23,616.05 के स्तर पर पहुंच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसेक्स 1258 अंक टूटकर 77,964 के स्तर पर और निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी 430 अंक की गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी रही।

बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.01 (14.83%) अंक उछलकर 15.55 पर पहुंच गया। इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 85.82 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने