---Advertisement---

हिंदी दिवस पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की निबंध प्रतियोगिता शुरू,नेताजी सुभाष जयंती को पुरस्कार वितरण

On: January 10, 2026 11:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: विश्व हिंदी दिवस को दुनिया भर के लोग एक साथ मिलकर आयोजन कर रहे हैं। जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के सर्वेसर्वा ए बाबू राव ने हिंदी दिवस मनाने वालों और जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के और सभी कलाकारों को बधाई दी है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है, साथ ही हमें गर्व है कि हम हिंदी भाषा का उपयोग अधिक से अधिक कार्यों में करते हैं। हमारी संस्था का उद्देश्य में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना शामिल है । हिंदी नाटकों का चयन करना, एक एक शब्द को किस प्रकार से पढ़ा जाना चाहिए इसकी जानकारी, समझ, अर्थ जानना होगा। बहुत सी बातों का अर्थ और अनर्थ समझना जरूरी है।
आज अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बहुत सारे बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति भाषा से वंचित होते जा रहे हैं। हिंदी में सढ़सठ, उनासी, नवासी आदि शब्दों को सुनते ही बंगले झांकने लगते हैं। बहुत सा शब्द ऐसा है जिससे वे अनभिज्ञ हैं। मैं कहता हूं कि कोई भी भाषा न सिर्फ अपने स्थान पर अच्छा है बल्कि महत्वपूर्ण भी है।
विशेष कर हम भारतीयों की एक अलग पहचान हमारी संस्कृति और हिंदी भाषा है। हम अपनी भाषा और संस्कृति से प्यार करते हैं। यह बहुत ही सरल और सहज भाषा है।

सभी कलाकारों से अनुरोध है कि आप सभी ज्यादा नहीं कम से कम 250 शब्दों में “हिंदी भाषा की रक्षा और विकास हम किस प्रकार से कर सकते हैं” इस पर अपनी आलेख लिख भेजें 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हमारी संस्था आपको पुरस्कृत करेगी। ज्यादा से ज्यादा अपने लोगों में यह लेख लिख भेजने के लिए भी आप पुरस्कृत किए जाएंगे।

आप डाक और जमशेदपुर से बाहर वाले व्हाट्स ऐप द्वारा भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अंतिम तिथि २१ जनवरी २०२६ है।
५/१६५, दुर्गा विला, एफ – ९, सोनारी वेस्ट ले आऊट, जमशेदपुर ११, या व्हाट्स ऐप ९९३९११६३१९( 9939116319) नंबर पर भेज सकते हैं।

जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम जमशेदपुर, झारखंड आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता है। आपका इस प्रतियोगिता में स्वागत है। आप इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में हमारी उद्देश्य को प्रोत्साहित करें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला