---Advertisement---

नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

On: February 2, 2025 3:30 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- हिंडालको के सीएसआर विभाग के तहत शंकर नेत्रालय द्वारा सिल्ली प्रखंड के लगाम(खेलगांव) गांव में एक विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 277 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय,कुमार अभिषेक,भरत सिंह और अन्य हिंडालको अधिकारियों ने एक साथ मिलकर फीता काटकर किया। उ‌द्घाटन भाषण में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शंकर नेत्रालय द्वारा इस छोटे से गांव लगाम में आयोजित इस नेत्र जांच शिविर को बहुत सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह के शिविरों से गांववासियों को बहुत अधिक सुविधा मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलती है।हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि हिंडालको द्वारा भविष्य में बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाएं आयोजित किए जाएंगे जो समाज के उत्थान के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। हिंडालको का उद्देश्य अपने सीएसआर प्रयासों के तहत समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस शिविर को सफल बनाने में गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान सराहनीय रहा। हिंडालको के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न योजनाओं के तहत जनमानस के कल्याण हेतु हमेशा हिंडालको अग्रसर रहेगा। हिंडालको अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।हिंडालको इस प्रकार के सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य,शिक्षा और कल्याण के क्षेत्र में योगदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now