---Advertisement---

पलामू में पारिवारिक विवाद ने ली जानलेवा मोड़, पति ने पत्नी की तांगी से कर दी हत्या

On: July 3, 2025 12:22 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू :– जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के महुआरी गांव में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली पारिवारिक विवाद के बाद गुस्साए पति ने तांगी से वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतका की पहचान महुआरी गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी कलह चल रही थी। बुधवार की शाम आरोपी बसंत भुईयां नशे की हालत में घर पहुंचा। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जो धीरे-धीरे उग्र विवाद में बदल गई।

गुस्से में बेकाबू बसंत ने तांगी उठाई और पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस क्रूर घटना से स्तब्ध हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now