---Advertisement---

संत माईकल (+2) स्कूल मुरी में बाल दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस का किया गया आयोजन

On: November 14, 2023 4:11 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल (+2) स्कूल, मुरी में बाल दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक श्री राकेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सी. एल. प्रजापति समेत सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

विद्यालय के निर्देशक तथा प्रधानाचार्य ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। मौके पर बच्चे विभिन्न किरदारों में उपस्थित हुए। जैसे पं. जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, भारत माता, राधा रानी, देवी माता, कृष्णा, डॉक्टर, क्रिकेटर, प्रिंस, प्रिंसेस, ईशा मसिह, फादर, सरदार, फकीर, दुर्गा माता आदि पोशाक में आये थे। इस रंग-बिरंगे पोशाको में बच्चे बहुत ही लुभावने लग रहे थे । अंत में इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरुस्कार दिया गया साथ ही अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया तथा सभी बच्चों में चॉकलेट बांटी गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now