---Advertisement---

जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के तबादले पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड का विदाई समारोह

On: February 8, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के तबादला हो जाने पर बिष्टुपुर स्थित होटल रेसिपी परिसर में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड की ओर से में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुष्प गुच्छ, शाॅल, अंगवस्त्र, पौधा देकर विदाई समारोह किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता शशि आचार्य ने की। समारोह में सर्वप्रथम यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में समाजसेवी शशि आचार्य के द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया।

इसके अलावे संगीता कुमारी द्वारा बागबेड़ा, जुगसलाई करनडीह में यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ, निःशुल्क हेलमेट वितरण कर लोगों को सुरक्षा से संबंधित जागरूक करने जैसी उपलब्धि भी बताया गया। इस तरह उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को काफी सराहा। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संगीता कुमारी द्वारा सरकार को यातायात से संबंधित ज्यादा से ज्यादा राजस्व देकर ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेवारी जो निर्वाह की है उसे काफी सराहा। उन्होंने आगे कहा कि संगीता कुमारी थाना प्रभारी के हैसियत से नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में हम सभी के बीच में काम की है जिसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता है।

विदाई समारोह में यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहीं की पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के द्वारा मुझे अपार सहयोग और समर्थन मिलने के कारण ही यातायात से संबंधित लोगों को जागरूक करने में मै सफल हुई हूं। यहां के लोगों के द्वारा दिए गए अपार प्रेम,सहयोग और समर्थन के कारण ही यातायात से संबंधित जुगसलाई पावर हाउस गेट के समक्ष उत्पन्न जाम जैसी समस्या समस्याओं को समाधान कर पाने में सफल हुई हूं।

इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से शशि आचार्या ,सुनील गुप्ता, सुजाता सिंह, विद्या सिंह सिमरन मेहरा रीना सिंह एमडी जावेद प मुखिया संतोष ठाकुर, एलबीएसएम कॉलेज की लेक्चर चंदन जायसवाल, पूर्व उप मुखिया हरीश कुमार, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, समाजसेवी आनंद शर्मा,रीना इत्यादि में भी संबोधित किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी