---Advertisement---

बिशुनपुरा: विद्या भारती हाई स्कूल में आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई

On: February 1, 2026 9:47 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा मेन बाजार स्थित विद्या भारती हाई स्कूल सह प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में रविवार को कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


इस अवसर पर कुल 112 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे।


विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें राइटिंग पैड और कलम भेंट कर विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में खुशी, नव्या, रागनी, रूपा, रानी, पुष्पा, सलोनी, काजल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मौके पर विद्या भारती हाई स्कूल सह प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के निदेशक अशोक कुमार मेहता, प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के संचालक प्रमोद कुमार, पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, शिक्षक उमेश गुप्ता, राजाराम चंद्रवंशी सहित अन्य अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now