---Advertisement---

देवघर: इंडियन ऑयल पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग आसपास के कई घर जलकर खाक, मची अफरातफरी

On: March 18, 2025 1:14 PM
---Advertisement---

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

देवघर:देवघर जिले के जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल के पार्किंग एरिया और बदलाडीह गांव में भीषण आग लगने की खबर है।

इस आग में गांव के कई घर जल गए हैं।सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को दूर हटाया गया है और इंडियन ऑयल के टैंकरों को भी दूर भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि हवा चलने के कारण आग ने तेजी से रौद्र रूप धारण कर लिया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now