---Advertisement---

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की मौत; 5 की हालत गंभीर

On: October 6, 2025 8:00 AM
---Advertisement---

Jaipur SMS Hospital Fire: जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में भयंकर आग लगने की घटना हुई, जो रात 11 बजकर 20 मिनट पर सामने आई। इस वार्ड में रखे गए पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब में अचानक आग लग गई। आग से 8 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हादसे के समय न्यूरो आईसीयू में कुल 24 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 11 सीधे इस वार्ड में थे और 13 मरीज पास के आईसीयू में थे। लगभग आधे मरीज वेंटिलेटर पर थे और कुछ कोमा की स्थिति में थे, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक थी। आग लगने से निकली जहरीली गैसों के कारण कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी हुई और कुछ की जान भी चली गई।

इस दर्दनाक हादसे में कुल आठ मरीजों की मृत्यु हुई है। मृतकों में पिंटू (सीकर), दिलीप (आंधी, जयपुर), श्रीनाथ (भरतपुर), रुकमणि (भरतपुर), कुषमा (भरतपुर), सर्वेश (आगरा), बहादुर (सांगानेर, जयपुर) और दिगंबर वर्मा शामिल हैं।श्री अनुराग धाकड़, जो न्यूरो विभाग के आईसीयू वार्ड के इंचार्ज हैं, ने बताया कि आग में जो जहरीली गैसें निकलीं, उन्होंने जो मरीज पहले से ही कोमा और बेहोशी की स्थिति में थे, उनकी हालत और खराब कर दी। खासकर जो मरीज लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, वे इस हादसे की सबसे अधिक प्रभावित पीढ़ी बने।

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज भारत के सबसे पुराने और बड़े अस्पतालों में से एक है, जिसमें 6250 बेड हैं और सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में हुई इस घटना ने चिकित्सा व्यवस्था के प्रति चिंता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि मामले की जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत