---Advertisement---

स्कूल में आगे की सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा, 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मार दी गोली; मौत

On: May 31, 2025 4:59 AM
---Advertisement---

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मामूली सीट विवाद को लेकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। स्कूल में आगे की सीट पर बैठने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते 10वीं के एक छात्र ने अपने ही सहपाठी दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार सुबह तब हुई जब दीक्षित स्कूटर से दूध लेने निकला था।

मृतक दीक्षित मस्तनाथ कॉलोनी का निवासी था और आरोपी छात्र के साथ पहले सातरोड गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले दोनों छात्रों के बीच कक्षा में आगे की सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी छात्र के परिवार ने दीक्षित के परिजनों पर दबाव बनाया कि वे उसका ट्रांसफर किसी और स्कूल में करवा दें, लेकिन सीबीएसई नियमों का हवाला देते हुए दीक्षित के माता-पिता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। अंततः आरोपी छात्र ने ही स्कूल बदल लिया, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई। शुक्रवार सुबह आरोपी छात्र ने दूध लेने निकले दीक्षित को फोन कर रेलवे स्टेशन के लोडिंग पॉइंट बुलाया। वहां दोनों के बीच फिर से बहस और हाथापाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने बैग से अपने दादा की लाइसेंसी डोगा निकाली और फायरिंग कर दी। पहली गोली हवा में चली, जबकि दूसरी गोली दीक्षित की कमर के नीचे लगी। घटना स्थल पर चींटियों को आटा डालने के लिए आई एक बुजुर्ग महिला ने दीक्षित का मोबाइल बजता देखा और फोन उठाकर उसकी मां को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और दीक्षित को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। जीआरपी एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का स्कूटर, चप्पल और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। यह वारदात एक सुनसान इलाके में हुई, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और उसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी छात्र व उसके माता-पिता पर 103(1), 3(5), 61(2) व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर, 426 किलोग्राम था वजन

लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए पेपर; 8 विपक्षी सासंद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए बास्को बेसरा आज 3 तारीख को करेंगे नामांकन