---Advertisement---

बागबेड़ा वासियों की चिर परिचित मांग पूरी बड़ौदा घाट पर बॉक्स ब्रिज निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

On: February 22, 2025 4:09 PM
---Advertisement---

नया बस्ती, बाबाकुटी, रिवर व्यू कॉलोनी, रेलवे सोसायटी, बड़ौदा घाट, प्रधान टोला, रानीडीह के करीब डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में लिखी जा रही विकास की गाथा: विधायक संजीव सरदार

जमशेदपुर: बागबेड़ा वासियों की दशकों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ पर बॉक्स ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार‌ एवं सांसद विद्युत पारण महतो ने संयुक्त रूप से किया. 4.69 करोड़ की लागत से बनने वाला यह 150 फीट लंबा पुल अगले 18 महीनों में तैयार होगा। पुल के बन जाने से नया बस्ती, बाबाकुटी, रिवर व्यू कॉलोनी, रेलवे सोसायटी, बड़ौदा घाट, प्रधान टोला, रानीडीह के करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा मिलेगा. दो साल से पूर्व से ही इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित था, जिससे अस्पताल और स्कूली वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। पुल बनने के बाद इन परेशानियों से अब जनता को निजात मिलेगा।

विधायक संजीव सरदार ने मौके पर कहा कि यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि जनता की वर्षों पुरानी उम्मीदों की पूर्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विकासशील सोच और दृढ़ निश्चय से झारखंड में बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। यह पुल न केवल लोगों की परेशानी दूर करेगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी रफ्तार देगा।

विधानसभा में उठाई थी आवाज, जनता की मांग हुई पूरी

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व तत्कालीन मंत्री बसंत सोरेन के समक्ष पुल निर्माण की मांग रखी गई थी। पुल के संदर्भ में झारखंड विधानसभा में भी इस मामले को विधायक संजीव सरदार ने उठाया था. सरकार की प्रतिबद्धता और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने के कारण अब यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन का जीवन सुगम हो सके।

शिलान्यास में मौजूद थे

इस शिलान्यास के अवसर पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादूर किस्कु, जिला पार्षद कविता परमार,मुखिया मायावती टुडू,,जमुना हाॅसदा, गौरी टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, पिंटु तिर्की, झामुमो महिला नेत्री नीता सरकार, झामुमो नेता मनोज नाहा, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें