---Advertisement---

JSSC हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा मामले में 17 दिसंबर को होगी अंतिम सुनवाई

On: November 29, 2024 2:42 AM
---Advertisement---

Ranchi: JSSC द्वारा वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति से संबंधित याचिकाओं पर हाईकोर्ट में अब 17 दिसंबर को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट उस दिन इस मामले में अंतिम सुनवाई करेगा. अदालत ने प्रार्थियों को यह बताने को कहा है कि उनके प्राप्तांक क्या थे. इसके साथ ही कोर्ट ने JSSC और सरकार से यह बताने का निर्देश दिया है कि प्रार्थियों के प्राप्तांक राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में चुने गए अंतिम अभ्यर्थी से कम से हैं या ज्यादा. बता दें कि हाईकोर्ट ने पूर्व में जेएसएससी को वर्ष 2016 के हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट जारी करने का निर्देश दिया था. मामले में मीना कुमारी समेत सात अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने बहस की.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now