---Advertisement---

दरभंगा में शादी समारोह में आतिशबाजी से लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

On: April 26, 2024 6:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा हो गया है। एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी के कारण लगी आग ने 6 लोगों की जान ले ली है। इस दर्दनाक घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा में एक शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें सिलेंडर और डीजल स्टॉक तक पहुंच गईं, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में जुट गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार की रात बहेड़ा थाने के आंतोर गांव में छगन पासवान की बेटी की शादी के दौरान हुआ। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now