नई दिल्ली: पालम में एक पांच मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है। इस आग की घटना में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल है।
बताया जा रहा है की बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं। इलाका काफी संकरा है।
बताया जा रहा है कि नीचे और ग्राउंड फ्लोर में कॉस्मेटिक के दुकान हैं।
10 से ज्यादा जख्मी लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचाया है हाइड्रोलिक सिस्टम से बचाया जा रहा है।











