---Advertisement---

नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में लगी आग, 51 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल

On: March 16, 2025 9:36 AM
---Advertisement---

Kocani: नॉर्थ मैसेडोनिया के कोकानी (Kocani) शहर में रविवार को एक नाइट क्लब में आग लग गई। इस घटना में 51 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से हादसा हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नाइट क्लब में लगी भीषण आग जल्द ही क्लब की छत तक फैल गई, जिससे आग और ज्यादा भड़क उठी। जिस वक्त आग लगी उस समय क्लब में लगभग 1,500 लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्लब से आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय संगीत समूह की जोड़ी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही थी। इस दौरान झूमते हुए कुछ युवाओं ने आतिशबाजी चलाई। इसके चलते छत में आग लगी। वीडियो में स्टेज से भी आग की चिंगारी निकलती नजर आईं। सुरक्षा बल और अग्निशमनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के उपाय किए। बताया जा रहा है कि आग इतनी विशाल थी की अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटे तक मशक्कत की। मैसेडोनिया के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित