---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान LoC पर कर रहा फायरिंग, चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत

On: May 7, 2025 3:02 PM
---Advertisement---

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना के जवान बीती रात से ही जम्मू कश्मीर के पुंछ और तंगधार इलाकों में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी कर रहे हैं। इस हमले में चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 43 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने बुधवार देर रात एलओसी के पास अग्रिम इलाकों में तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी नागरिकों की मौत गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले में हुईं है। उन्होंने बताया कि 43 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलाबारी से सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई और उन्हें भूमिगत बंकरों में शरण लेने या अपने गांवों के भीतर या बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक कि पुंछ जिला मुख्यालय से भी गोलाबारी की खबर है, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों आवासीय मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now