---Advertisement---

रांची पश्चिमी जिला किसान सभा काप्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न

On: February 7, 2026 6:29 PM
---Advertisement---

राँची :- झारखंड राज्य किसान सभा,पश्चिमी रांची जिला किसान सभा का प्रथम जिला सम्मेलन शहीद सुभाष मुंडा नगर,सुकरा मुंडा, श्यामसुंदर महतो मंच – केसारो,नगड़ी में ललित मुंडा,जुगनीश तिड़ू, प्रदीप महतो की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है, आजादी के संघर्षों से लेकर देशभर में किसान आन्दोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है,एक माह के अन्दर मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी 4 लेबर कोड, बिजली विधेयक, मनरेगा के खत्म कर बी,भी,जी,राम जी विधेयक, भारत – अमेरिका व्यापार समझौता , किसान विरोधी केंद्रीय बजट देश के किसानो पर सबसे बड़ा हमला है, भारतीय किसानों के लिए मौत का घंटी है। कृषि संकट, किसान आत्महत्याएं, कृषि लागत , महंगाई , बेरोजगारी, नीजीकरण बढ़ेगा और बढ़ेगा। अमेरिकी कृषि उपज के लिए शुन्य आयात शुल्क पर भारतीय बाजार खोलने तथा भारतीय कृषि उपज पर अमेरिकी बाजार में 18 प्रतिशत टेरिफ भारतीय किसानों का कमर तोड़ देगा। भारत में इस विपरित परिस्थिति के खिलाफ 12 फरवरी के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में व्यापक पैमाने पर किसान सड़कों पर उतरेंगे।
जिला संयोजक मृदुला कच्छप ने सम्मेलन में रिपोर्ट पेश किया। जिला भर के किसान प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर बहस में भाग लिया। तत्पश्चात नयी जिला जिला किसान कोंसिल का चुनाव किया गया।मदुवा कच्छप – जिला सचिव, ललित मुंडा -जिला अध्यक्ष एवं राजेन्द्र उरांव – कोषाध्यक्ष चुने गए,समीमुलाह अंसारी, बिंदेश्वर कुजुर,लु‌ईस तिग्गा-, उपाध्यक्ष एवं प्रदीप महतो,राजू मुंडा,जुगनिश तीड़ू – संयुक्त सचिव तथा छोटन देवी, मुक्ता सांगा,झरियो कुमारी,झरी मुंडा, सेतू लिंडा राजेश उरांव,शिबू साय उरांव जिला कौंसिल सदस्य चुने गये।26,27,28 फरवरी 8 वां झारखंड राज्य किसान सभा सम्मेलन नगड़ी के लिए प्रतिनिधि का चुनाव किया गया। सम्मेलन का समापन भाषण देते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा ने कहा सम्मेलन में सर्वसम्मति से लिए हुए निर्णय से किसान संगठन एवं किसान मुद्दों पर किसान आन्दोलन और तेज होगा, मोदी सरकार द्वारा लगातार किसान विरोधी नीतियां थोपना किसान आन्दोलन को ओर तेज़ करेगा,12 फरवरी का देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगा,।
झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य शंकर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।जिला किसान सम्मेलन में भा‌ईचारा संगठन नौजवान सभा के जिला सचिव कपील महतो,सीटू के महेश मुंडा, आदिवासी मंच के नथानियल होरो ने संबोधित किया। इसके अलावे मुख्य रूप से सोमरा उरांव,राजु मुंडा,घासिया कच्छप,गुंजा कच्छप,सचिन उरांव,किशोर उरांव, गोबिंद उरांव,अजय मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। तत्पश्चात भारत – अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एवं मोदी सरकार का पूतला दहन किया गया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now