---Advertisement---

मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत

On: June 9, 2025 5:56 AM
---Advertisement---

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार की सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। जहां मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच एक लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी पीड़ितों की आयु 30-35 साल के बीच थी। इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर है कि लोकल ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी। हादसे के वक्त ट्रेन में भीड़ अत्यधिक थी और कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे। हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल क्रॉस हो रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ये सभी यात्री लोकल ट्रेन के दरवाजे या फुटबोर्ड पर खड़े थे और दूसरी ट्रेन के क्रॉस करते समय हुए धक्के या अत्यधिक भीड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत