---Advertisement---

केरल में अफ्रीकी मूल के फुटबॉलर के साथ अभद्रता; भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल वीडियो

On: March 15, 2024 4:02 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

केरल:- मलप्पुरम जिले से देश को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने आइवरी कोस्ट के 22 वर्षीय फुटबॉलर दियारास्सोबा हसन जूनियर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना 10 मार्च की बताई जा रही है। पीड़ित फुटबॉलर ने यह भी आरोप लगाया है कि भीड़ ने उसके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया और पथराव भी किया। हसन जूनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपना बयान दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

वायरल हुए वीडियो में लोगों का एक समूह फुटबॉलर दियारास्सोबा हसन जूनियर को खुले मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उसकी जान बचाने के लिए भी आते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हसन जूनियर फुटबॉल क्लब, जवाहर मावूर का प्रतिनिधित्व कर रहा था, जो सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा था। सेवन्स फ़ुटबॉल मलप्पुरम का एक प्रसिद्ध खेल आयोजन है जिसके मैच खचाखच भरे स्थानीय स्टेडियमों में आयोजित किए जाते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें