---Advertisement---

शौकत हुसैन की पूर्वी सिंहभूम राजद जिला अध्यक्ष नियुक्ति की औपचारिक घोषणा

On: December 12, 2025 9:06 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साकची स्थित जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के नए जिला अध्यक्ष के रूप में मो. शौकत हुसैन की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई।
यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमीरुद्दीन अंसारी द्वारा सौंपी गई।

नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला कार्यालय में मो. शौकत हुसैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, प्रवेश अहमद, बहमदेव मंडल, सुबेंदु हालदार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ चौधरी ने कहा,
“अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्ष के रूप में मो. शौकत हुसैन संगठन को नई ऊर्जा देंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।”

इसके साथ ही अपने निवेदन में जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ चौधरी ने यह भी कहा,
“पार्टी संगठन की मजबूती के लिए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे भरोसा है कि मो. शौकत हुसैन टीम को बेहतर तरीके से नेतृत्व देंगे और आने वाले समय में संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगे।”

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने भी अपने वक्तव्य में कहा,
“मो. शौकत हुसैन एक सक्रिय, मेहनती और जमीनी नेता हैं। उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक समाज में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।”

कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार