---Advertisement---

JNAC पर पूर्व भाजपाई विकास ने लगाए गंभीर आरोप,सार्वजनिक शौचालय किराए पर

On: August 13, 2025 8:33 PM
---Advertisement---

थोड़े से पैसे के लालच में स्वच्छ भारत मिशन एवं ओ डी एफ मुक्त जमशेदपुर के सपने को ठेंगा दिखा रहे कृष्ण कुमार: विकास सिंह

जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के साकची अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के समीप बने सामुदायिक शौचालय का वीडियो साझा कर भ्रष्टाचार की गंगोत्री को उजागर करने का प्रयास किया है।

विकास सिंह ने आम लोगों से वीडियो को वीडियो को ध्यान से देखने की बात करते हुए कहा कि यह सामुदायिक शौचालय है जिसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओडीएफ मुक्त जमशेदपुर अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के तट पर हाथी घोड़ा मंदिर के समीप बनाया गया है लेकिन जीएनएसी के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार जी ने अपने निजी फायदे के लिए इसे एक मोटर मैकेनिक और पेंटर को किराए में दे दिया है ।

मुझे यह वीडियो एक आम आदमी ने भेजा जो शौचालय का उपयोग करने जाना चाह रहा था लेकिन किराए में रहने के कारण अस्त व्यस्त व्यवस्था कारण उसने नदी का उपयोग किया थोड़े से पैसे कमाने के लालच में कृष्ण कुमार जी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पलीता लगा रहे हैं। ऊपर का कमरा शौचालय के देख करने वाले के रहने के लिए बनाया गया है लेकिन अब तो मोटा भाड़ा कमाने में उसका उपयोग कृष्ण कुमार जी कर रहे हैं ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला