---Advertisement---

पूर्व मुखिया ने उपायुक्त को दिया आवेदन, नवनिर्मित पंचायत भवन जनता को समर्पित करने का आग्रह

On: November 9, 2023 2:56 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- सदर प्रखंड क्षेत्र के दुबे मरहटिया पंचायत की पूर्व मुखिया सुप्रिया दुबे ने आज गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर नवनिर्मित पंचायत भवन को जनता के लिए समर्पित करने का आग्रह किया है।
आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया था और पंचायत भवन बहुत विवाद को जलते हुए जैसे-तैसे बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी भी नवनिर्मित पंचायत भवन में ताला लटका हुआ है, जिससे आम जनता को कार्य करने में दिक्कत हो रहा है उन्होंने कहा कि पुराना पंचायत भवन खंडहर और जर्जर की स्थिति में है। सरकार के रोस्टर के अनुसार पुराने पंचायत भवन में जनता, पंचायत जनप्रतिनिधि सहित पदाधिकारी को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सुप्रिया दुबे ने आवेदन के माध्यम से बताया कि नया पंचायत भवन बनकर तैयार है और विभाग को जल्द इसका उद्घाटन करना चाहिए जिससे आम जनता को कार्य करने में और पंचायत के जन्म प्रतिनिधि सहित पदाधिकारी से मिलने में सहूलियत हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now