---Advertisement---

नई दिल्ली से रांची लौटे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को थामेंगे बीजेपी का दामन

On: August 28, 2024 10:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची/डेस्क :– झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से बुधवार को रांची लौटे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपना दर्द बयां किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) में उन्हें अपमानित किया गया. इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

सरायकेला से कितनी बार विधायक रहे हैं चंपाई सोरेन?

सरायकेला से छह बार के विधायक चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में कमल का दामन थामेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर नयी पारी की शुरुआत करेंगे. बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटने पर उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now