---Advertisement---

झारखंड के राजनीतिक हालात पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का निशाना, कहा- हेमंत सोरेन आज भी बिना ठोस कारण जेल में रखने की पीड़ा नहीं भूले

On: December 2, 2025 8:11 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

हिमाचल प्रदेश/मंडी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और जिला मंडी के नव-नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाजपा के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार और भाजपा के दबाव पर हेमंत सोरेन को छह माह तक बिना ठोस कारण जेल में रखा गया, जिसकी पीड़ा वह आज भी नहीं भूले हैं।

भाजपा पर झारखंड में नेता और नीति के अभाव का आरोप

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में पत्रकारों से बातचीत में राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पास न तो कोई सक्षम नेतृत्व है और न ही विकास को लेकर कोई स्पष्ट नीति। ऐसे में भाजपा अफवाहों और दुष्प्रचार के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने दी राज्य को नई दिशा

उन्होंने कहा कि झामुमो ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य को नई दिशा दी है। जनता ने इंडी गठबंधन को पूर्ण जनादेश दिया, जबकि भाजपा और एनडीए के सहयोगियों को सिरे से खारिज कर दिया गया।

भाजपा फैला रही झामुमो के एनडीए में जाने की झूठी कहानी

राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा अपना संगठन संभालने में ही असमर्थ है। राज्य में पार्टी अध्यक्ष के लिए उपयुक्त चेहरा नहीं मिलने के कारण एक ही नेता संगठन और सीपीएल—दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक संकट से बचने के लिए भाजपा झामुमो के एनडीए में शामिल होने जैसी मनगढ़ंत अफवाहें फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गठबंधन सरकार मजबूत है और जनता इससे संतुष्ट।

हिमाचल की अनदेखी पर केंद्र को घेरा

राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो वर्षों से राहत पैकेज की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र की ओर से अब तक एक रुपये की भी सहायता नहीं मिली।

हिमाचल की बदहाली भाजपा की गलत नीतियों का नतीजा

उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा शासनकाल में झारखंड आर्थिक संकट में डूब गया था और कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो गया था, वैसे ही हिमाचल की स्थिति भी भाजपा की गलत नीतियों के कारण बिगड़ी है। झारखंड में गठबंधन सरकार ने मेहनत से हालात सुधारे, और अब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी उसी दिशा में प्रयासरत हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल