---Advertisement---

रांची: पूर्व पार्षदों ने निगम चुनाव की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

On: December 13, 2024 6:41 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची नगर निगम के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा, अर्जुन राम, विनोद कुमार सिंह, भरी लिंडा आदि पूर्व पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल से मिले. प्रतिनिधमंडल ने उन्होंने ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया है. उसके बाद से मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों के सारे पद रिक्त हैं. बताया कि समूचे शहर में कचरे का अंबार फैला है, हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी हैं, निगम की व्यवस्था चरमरा गई है. बताया कि झारखंड प्रदेश में करीब 12 नगर निकाय में 2020 से ही चुनाव लंबित हैं.

जबकि पड़ोसी राज्य बिहार और मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देते हुए चुनाव करा ली गई है. उन्होंने सभी बातों पर संवैधानिक लेते हुए जल्द चुनाव कराने के लिये राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे