---Advertisement---

गुवा डाकघर से 50 लाख की फर्जी निकासी मामले में पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार

On: October 8, 2025 9:29 PM
---Advertisement---

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा डाकघर से तकरीबन 50 लाख की फर्जी निकासी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मामले में पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि उसने डाकघर की बचत योजनाओं में जमा खाताधारकों की राशि का दुरुपयोग करते हुए बड़ी रकम निकाल कर जुए में गंवा दी। यह मामला 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच का है। इस दौरान विकास कुलिला ने कुल 50,56,473 रुपये की फर्जी निकासी की। इस संबंध में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की शिकायत पर गुवा थाना में कांड संख्या 34/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह रकम ऑनलाइन जुए के ऐप्स, जैसे डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसीनो, पर हार दी। साथ ही, वह स्थानीय जुआ अड्डों पर भी बड़ा नुकसान कर चुका है। आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में भारी लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के टुंगरी स्थित आवास पर छापेमारी कर उसे उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार