---Advertisement---

नीरज सिंह हत्याकांड में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 8 साल से थे जेल में

On: August 8, 2025 3:40 PM
---Advertisement---

धनबाद: झरिया के पूर्व विधायक और भाजपा नेता संजीव सिंह को नीरज सिंह हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला 8 वर्षों से झारखंड की राजनीति और कानून व्यवस्था का केंद्र रहा है। संजीव सिंह फिलहाल रांची के रिम्स में इलाजरत हैं। मामले के सभी शूटर—अमन सिंह, शिबू उर्फ सागर, कुर्बान अली और चंदन सिंह उर्फ सतीश—पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। 3 दिसंबर 2023 को जेल में बंद अमन सिंह की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी आशीष रंजन सिंह ने ली थी। आशीष को 6 अगस्त 2025 को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार दिया।

21 मार्च 2017 को धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह और तीन अन्य की सरायढेला में अंधाधुंध फायरिंग में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके वाहन को घेरकर करीब 100 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें नीरज सिंह को 25 और अंगरक्षक मुन्ना तिवारी को 67 गोलियां लगीं। ड्राइवर घलटू और अशोक यादव की भी मौके पर मौत हुई। इस हत्याकांड में संजीव सिंह पर साजिश का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसे इस चर्चित मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह

पोटका: कलिकापुर बाजार में होटल में डबल सिलेंडर ब्लास्ट,भीषण आग,होटल राख

ईरान समर्थित हूती की एक और बड़ी धमकी,अब बंद करेंगे बॉब अल मंडेब समुद्री मार्ग,दुनिया को तेल गैस आपूर्ति का एक और मार्ग होगा बंद!